फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तीन दिन से लापता युवक का नहीं लगा पता

Sun, 06 Sep 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। ग्राम पंचायत देवर निवासी लोकेश चौहान (31) तीन सितंबर की शाम से लापता है। परिजनों और ग्रामीणों ने हर जगह तलाश कर लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने गुप्तकाशी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया कि लोकेश पुत्र विजय सिंह चौहान रामपुर में होटल कारोबार से जुड़ा है। तीन सितंबर की सुबह वह स्कूटी से गुप्तकाशी से भीरी-चंद्रापुरी गया था। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान कुंड बैराज के पास सड़क पर वह स्कूटी से गिर गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। कुंड बैराज क्षेत्र में पानी हटाकर भी तलाश की गई लेकिन लोकेश का पता नहीं चला है। प्रधान मुन्नी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने युवक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें