अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत स्थित खेल मैदान के अतिथि प्रेक्षागृह में गुरुकुल नेशनल हाईस्कूल की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शिक्षकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक विद्यालय के विकास के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनीता रौथाण, प्रबंधक प्रदीप कंडारी, अनीता नेगी, योगेंद्र बर्त्ववाल, नगर सभासद हिमांशु भट्ट सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद