फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी सौंराखाल में घंडियाल देवता आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अधिकाधिक समूहों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन, पशुपालन, बागवानी, पापड़ और चिप्स निर्माण से महिलाएं अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को जैविक खेती के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने सौंराखाल में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया और भरदरा क्षेत्र के महिला मंगल दलों को विधायक निधि से एक-एक लाख रुपये देने की बात भी कही।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना प्रबंधक आरिफ खां ने बताया कि घंडियाल देवता आजीविका स्वायत्त सहकारिता के तहत 9 ग्राम पंचायतों के 62 समूह गठित किए गए हैं, जिसमें 430 शेयर धारक हैं। इस मौके पर जिपं सदस्य भारत भूषण भट्ट, सहकारिता अध्यक्ष अरुणा देवी, अमित रावत, कुलवीर रावत, भूपेंद्र भंडारी, हेमराज पुंडीर, जयेंद्र नेगी, उर्मिला देवी, अनिल भट्ट समेत जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें