फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एकल शिक्षक के भरोसे प्राथमिक विद्यालय नवदेव-आगर

Sat, 06 Apr 2024 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में पठन-पाठन व शैक्षणिक गतिविधियां हो रही प्रभावित
विज्ञापन

तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत त्यूंखर का प्राथमिक विद्यालय नवदेव-आगर नए शिक्षण सत्र में भी एकल शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा है। विद्यालय में अभी तक 30 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
ग्राम पंचायत त्यूंखर में दो प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिसमें नवदेव-आगर में छह वर्ष से एकल शिक्षक है। एक शिक्षक के चलते पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ ही विभागीय डाक और अन्य शैक्षणिक कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। यहां तैनात प्रधानाध्यापक को संकुल स्तरीय बैठक में प्रतिभाग के लिए भी दस किमी दूर गोर्ती की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से बीते चार शिक्षण सत्रों में छात्र संख्या 60 से घटकर 30 तक पहुंच गई है। प्रधानाध्यापक जसपाल बैरवांण ने बताया कि एकल शिक्षक के कारण एक साथ पांच कक्षाओं का पठन-पाठन संभव नहीं है। साथ ही विभागीय कामकाज के दौरान छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व्यापक रूप से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें