फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ : सरल, सुलभ पैदल यात्रा के लिए अभी और इंतजार

Sat, 06 Apr 2024 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
16 किमी एकमात्र पैदल मार्ग पर दुश्वारियां हैं तमाम, वैकल्पिक मार्गों की नहीं ली जा रही सुध
विज्ञापन



रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की सुलभ और सरल पैदल यात्रा के लिए बाबा के भक्तों को अभी और इंतजार करना होगा। धाम को जोड़ने वाला एकमात्र पैदल मार्ग पर कई दुश्वारियां हैं। साथ ही आपदा के बाद धाम तक पहुंच बनाने के लिए चिह्नित वैकल्पिक पैदल रास्तों के निर्माण व रख-रखाव को लेकर भी कोई योजना नहीं बन पाई है। वहीं, सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास के डेढ़ वर्ष बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
16 किमी लंबा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, हिमस्खलन का खतरा है। गौरीकुंड से जंगलचट्टी के बीच चीरबासा और छौड़ी में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। साथ ही भीमबली में ऊपरी तरफ से पहाड़ी का हिस्सा संवेदनशील बना है। रामबाड़ा से छानी कैंप तक पांच किमी की खड़ी चढ़ाई है।
विज्ञापन

केदारनाथ के पारंपरिक रास्ते को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति तो मिल गई है, लेकिन रामबाड़ा से गरूड़चट्टी तक लगभग पांच किमी रास्ते का निर्माण किसी चुनौती से कम नहीं है। आपदा के बाद से यहां मंदाकिनी नदी के तेज बहाव के चलते भू-कटाव के चलते जमीन दरक रही है।



खस्ताहाल हो रखे दो वैकल्पिक मार्ग
आपदा के बाद से त्रियुगीनारायण-तोषी-केदारनाथ और चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग का निर्माण किया गया। लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से बने इन रास्तों के बनने के बाद से बीते एक दशक में उपयोग नहीं हो पाया है। 2016 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने हिटो केदार अभियान चलाया था। इस दौरान ट्रैकिंग दलों ने नौ वैकल्पिक मार्गों की खोज की थी, लेकिन इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




केदारनाथ पैदल रास्ते पर जमा बर्फ काटकर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए रास्ता बना दिया गया है। साथ ही बर्फ से जहां-जहां रास्ते को क्षति पहुंची है, उसकी मरम्मत भी जल्द की जाएगी। पारंपरिक रास्ते को रामबाड़ा से गरूड़चट्टी तक पुनर्जीवित करने के लिए जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- विनय झिक्वांण, अधिशासी अभियंता लोनिवि गुप्तकाशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें