फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के नारायण सिंह नेगी बने अध्यक्ष

Sun, 15 Mar 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सौड़ी में दो सत्रों में हुआ अधिवेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। डिप्लोमा फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन रुद्रप्रयाग का एक दिवसीय अधिवेशन सौड़ी में रविवार को दो सत्रों में हुआ। दूसरे सत्र में संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें नारायण सिंह नेगी को फिर जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने फार्मासिस्टों से अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा और जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की जिम्मेदारी फार्मासिस्टों पर रहती है इसलिए उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं द्वितीय सत्र में संघ की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें महेंद्र सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल रौतेला को उपाध्यक्ष, विजेंद्र गुसाईं को कोषाध्यक्ष, शशि भूषण गौड़ को जिला मंत्री, धीरेंद्र गोस्वामी को संगठन मंत्री, जगदीश चंद्रा को संयुक्त मंत्री और रीना चौहान को संप्रेक्षक बनाया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर नारायण सिंह नेगी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मंडलीय सचिव मुकेश नौटियाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. एसके द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी, सीएचसी अगस्त्यमुनि की अधीक्षक डॉ. हेमा असवाल, मंडलीय अध्यक्ष जेपी टम्टा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत, उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें