फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सड़क दुर्घटनाओं की सूचना आई-रेड पर जरूर करें अपलोड

Thu, 06 Feb 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को जनपद के अंतर्गत सभी सड़क दुर्घटनाओं की सूचना अनिवार्य रूप से आई-रेड पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों की मजिस्ट्रेटी जांच आख्या आगामी 15 दिनों में उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में डीएम ने बीते वर्ष 2024 के से अभी तक हुईं सड़क दुर्घटनाओं की आई-रेड पर अपलोड़ की गई सूचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आई-रेड में सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट व इससे जुड़े आंकड़ों का रिकॉर्ड होता है। जिसमें दुर्घटना की तिथि, समय, स्थान, कारण, घायल व मृतकों की जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान बीते माह भटवाडीसैंण में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की आख्या उपलब्ध न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि भटवाडीसैंण की दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड व पैराफिट का टूटा होना रहा है। डीएम ने केदारनाथ यात्रा से संबंधित सभी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करने व निर्धारित प्रारूप में पैराफिट व क्रश बैरियर संबंधित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें