फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मुकेश मैठाणी बने तुंगनाथ मंदिर के मठापति

Fri, 17 Apr 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

20 वर्ष बाद हुआ चुनाव, पांच साल का होगा कार्यकाल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊखीमठ। भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित बैठक में मुकेश मैठाणी को सर्वसम्मति से निर्विरोध मठापति चुना गया। 20 वर्षों के बाद शुक्रवार को पंच पुरोहित अध्यक्ष रेवाधर मैठाणी की अध्यक्षता में चुनाव के लिए बैठक हुई। बैठक में मुकेश मैठाणी के नाम के प्रस्ताव पर सभी पंच पुरोहितों और सदस्यों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि मठापति का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा और अवधि पूर्ण होने पर त्यागपत्र देना अनिवार्य होगा। साथ ही वर्ष में दो अनिवार्य बैठकों का आयोजन करने पर भी सहमति बनी। इसमें एक बैठक डोली के धाम रवाना होने के समय और दूसरी बैठक शीतकालीन गद्दी स्थल पर वापसी के दौरान होगी। नवनिर्वाचित मठापति मुकेश मैठाणी ने कहा कि वे परंपराओं के संरक्षण और मंदिर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। बैठक में निवर्तमान मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रधान मक्कू सुनीता मैठाणी, प्रधान पाव विनोद नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष चौहान, प्रबंधक बलवीर नेगी, उमादत्त मैठाणी, उमेश मैठाणी, दिनेश मैठाणी, जीतपाल भंडारी, योगेंद्र भंडारी, सतीश मैठाणी, भरत मैठाणी और विजय भारत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें