फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललूड़ी गांव में की आवाजाही बंद, रैंडम सैंपलिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के ललूड़ी गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की रैंडम सैंपलिंग की। साथ ही एक दिन के लिए ग्रामीणों की बाहर जाने की आवाजाही बंद की दी है। शुक्रवार को भी विभाग रैंडम सैंपलिंग करेगा।
विज्ञापन

दो माह पूर्व गुजरात से एक व्यक्ति गांव पहुंचा था। इस दौरान उसने क्वारंटीन पीरियड भी पूरा किया। इसके बाद वह गांव में रहते हुए अपने घर-परिवार व ग्रामीणों से मिलते हुए सभी कामकाज करता रहा। 26 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उसका सैंपल लिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को कोटेश्वर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीपी शुक्ला ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद किन-किन लोगों से मिला इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें