फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 80 से अधिक गांवों की लाइफलाइन पर आवाजाही में खतरा

Thu, 22 Oct 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गंगानगर-पठालीधार-थाती-बड़मा मार्ग बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत से जुड़ा गंगानगर-पठालीधार-थाती-बड़मा मार्ग बदहाल बना है। केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के करीब 80 गांवों के साथ तहसील बसुकेदार को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। इसके बावजूद सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों को आवाजाही में यहां हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुजाता देवी का कहना है कि इस मार्ग से होकर ग्रामीण महाविद्यालय, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आवाजाही करते हैं और सड़क खस्ताहाल होने से दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सतीश गोस्वामी ने बताया कि बरसात के दौरान मार्ग पर आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। संजय नेगी ने बताया कि सड़क पर कई बार वाहन फिसलने की स्थिति बन चुकी है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने कहा कि सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी कार्य नहीं किए गए हैं। मार्ग के सुधारीकरण की मांग के लिए पूर्व में कई बार आंदोलन भी किए गए लेकिन धरातल पर स्थायी निर्माण नजर नहीं आ रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि शीघ्र सड़क के सुधारीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें