फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा में मोटर पुल की मरम्मत का काम 16 दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार उप तहसील के 25 से अधिक गांवों के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा में मंदाकिनी नदी पर निर्मित मोटर पुल की मरम्मत का कार्य 16 दिन से बंद है। इससे क्षेत्रीय जनता में रोष है।
विज्ञापन

बांसवाड़ा-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर बना 60 मीटर लंबा मोटर पुल जर्जर हो चुका है। यह पुल हाट-बष्टी मोटर मार्ग से बसुकेदार उप तहसील के गांवों जोड़ता है। सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जुलाई को पुल से आवाजाही बंद करते हुए लोनिवि व एलएंडटी को 58 दिन में मरम्मत के आदेश दिए गए थे लेकिन लोनिवि ने 11 से 14 जुलाई तक पुल मरम्मत का कार्य किया। इसके बाद से 16 दिन से काम बंद पड़ा है। इससे क्षेत्रीय लोगाें में रोष है। क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत, राजेश नेगी, ग्राम प्रधान शिवानंद नौटियाल, अमित सजवाण, राकेश तिवारी, गोविंद बिष्ट, अखिलेश पांडे का कहना है कि लोनिवि की ओर से पुल की मरम्मत कार्य में उदासीनता बरती जा रही है। 16 दिन से कार्य बंद है। तय समय में पुल सुधार का कार्य नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इधर, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनोज भट्ट ने बताया कि पुल के सुधारीकरण का काम तय समय पर पूरा कर दिया जाएगा। किन्हीं कारणों से कार्य बंद था। इसे एक-दो दिन में दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें