फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां क्वारिंका ने किए भगवान विश्वनाथ के दर्शन

विज्ञापन
गुप्तकाशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शनों को पहुंची छहज्यूला क्षेत्र की आराध्य देवी मां भगवती क्व - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड छहज्यूला गांवों की आराध्य देवी मां क्वांरिका देवी की वन्याथ यात्रा विश्वनाथ मंदिर का भ्रमण करते हुए रात्रि प्रवास के लिए सल्या गांव पहुंची। जहां पर भक्तों ने ढोल-दमाऊं के साथ देवी का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।
विज्ञापन

92 वर्ष के उपरांत बीते वर्ष 30 नवंबर से शुरू हुई मां क्वांरिका की वन्याथ यात्रा भटवाड़ी, मणिगुह मालखी, बंडी, चालडोभा, ऐटा, खाल समेत अभी तक 50 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी है। मंगलवार को सांकरी गांव में सुबह पूजा-अर्चना के बाद माता क्वांरिका देवी ने घर-घर का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेप पूछी। ग्रामीणों ने भी आराध्य के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-समृद्घि की मनौतियां मांगी। पूर्वान्ह 11 बजे वन्याथ यात्रा ने गांव से विदा ली और गुप्तकाशी बाजार होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंची। जहां पर देवी ने मंदिर की परिक्रमा करते हुए भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके उपरांत आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए क्वांरिका देवी की वन्याथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सल्या गांव पहुंची। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर, उपाध्यक्ष वीरपाल नेगी व सचिव जीतेंद्र कुंवर ने बताया कि वन्याथ यात्रा का संचालन आगामी मई माह तक होगा। इसके बाद मूल मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक रावत, पंडित तुलसीराम भट्ट समेत भारी संख्या में भक्त मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें