फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मां इंद्रासणी ने सिद्धसौड़ में दिए दर्शन

Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा/कर्णप्रयाग। जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी की आराध्य मां भगवती इंद्रासणी ने बड़मा पट्टी के गांवों का भ्रमण करते हुए भक्तों की कुशक्षेम पूछी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रात्रि प्रवास के लिए डोली जखनोली गांव पहुंच गई है, जहां पर ग्रामीणों ने आराध्य देवी का भव्य स्वागत किया। आगामी 27 जनवरी को मां इंद्रासणी देवयात्रा से वापस कंडाली गांव पहुंचेगी। यहां 30 जनवरी से इंद्रासणी देवी मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू होगा।
विज्ञापन


वहीं कर्णप्रयाग में श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की देवरा यात्रा सिरोसैंण गांव से रात्रि प्रवास के लिए तेगुनिया गांव पहुंची। यात्रा का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। ध्याणियों ने मां को आभूषण, मिठाई, फल आदि भेंट किए। बीते वर्ष 11 सितंबर से चंडिका देवी की यात्रा का शुभारंभ हुआ था। तीन माह की यात्रा कर्णप्रयाग, नारायणबगड, गैरसैंण के 130 पड़ावों के 200 से अधिक गांवों के भ्रमण के बाद बुधवार को कर्णप्रयाग ब्लाॅक के सिरोसैंण सिमली में रात्रि विश्राम के पश्चात बृहस्पतिवार को तेगुनिया गांव पहुंची। इस मौके पर चंडिका मंदिर समिति सिमली के अध्यक्ष हेमंत टकोला, मलक सिंह, मंत्री देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, गोपाल चौधरी मौजूद रहे। संवाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें