फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मनरेगा कर्मियों को चार माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 13 Jun 2025 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। चार माह का मानदेय देने समेत कई मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी संगठन ने लेकर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 23 जून को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय में हुई मनरेगा संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस है। वक्ताओं ने हिमाचल और राजस्थान राज्य की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मनरेगा कर्मचारियों का नियमितिकरण और विभागीय समायोजन करने की मांग की। कहा कि वह बीते 17-18 वर्षों से मनरेगा के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए शासन स्तर पर ठोस निर्णय नहीं हो रहा है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष वीपी सेमवाल ने कहा कि अब 23 जून को सीएम आवास कूच किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भरत सिंह नेगी, ताजबर सिंह रावत, विजय सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन सिंह नेगी और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें