फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींदोज हो सकता है मलाऊं गांव

Tue, 02 Aug 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Mlaun village - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक की तल्ला नागपुर पट्टी का मलाऊं गांव कभी भी जमींदोज हो सकता है। यहां हो रहे भू-धंसाव से कई आवासीय मकानों के आंगन धंस गए हैं। मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं। गांव के सात परिवार अन्यत्र शरण लिए हुए हैं। खतरे को देखते हुए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फलासी के मलाऊं गांव में 54 परिवार निवास करते हैं। वर्ष 2014 से भू-धंसाव का दंश झेल रहे गांव में इस साल भी हालात गंभीर हैं। गांव से करीब सौ मीटर नीचे हो रहे भू-धंसाव से आवासीय बस्ती क्षेत्र भी धंस रहा है। इससे घरों के आंगन दो से चार फीट तक धंस गए हैं।

मकानों की बुनियाद हिल चुकी है और मकानों की दरारें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीण महावीर सिंह, दर्शन सिंह, पदमेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जयपाल सिंह, गिरीश सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ये लोग परिवार सहित गांव में ही अन्यत्र शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप करासी और ग्राम प्रधान बीना देवी का कहना है कि वर्ष 2014 में शुरू हुआ भू-धंसाव का प्रकोप विकराल हो गया है। तब भू-गर्भीय सर्वेक्षण भी हुआ था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बीते दस दिनों में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। भू-धंसाव की यही रफ्तार रही तो कई घर जमींदोज भी हो सकते हैं। ऐेसे में गांव के अन्यत्र विस्थापन करने की जरूरत है।

मलाऊं गांव की स्थिति नाजुक है। तकनीकी टीम को निरीक्षण के लिए कहा गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन से कई घरों के आंगन धंस गए हैं, जिस कारण लोग मकान छोड़ रहे हैं। प्रभावित पांच परिवार अन्यत्र शरण लिए हुए हैं। गांव के 13 परिवारों को विस्थापित किए जाने सहित निरीक्षण को लेकर रिपोर्ट तैयार कर उप जिलाधिकारी सदर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

-एमएल भेंतवाल, तहसीलदारए रुद्रप्रयाग तहसील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें