फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में घुसा बोल्डर, दो छात्र गंभीर

Mon, 01 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार दोपहर पहाड़ी से एक भारी बोल्डर स्कूल बस की छत को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगरासू स्थित सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल की दोपहर डेढ़ बजे छुट्टी के बाद सभी छात्र-छात्राओं को लेकर बसें अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुई। 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को लेकर रुद्रप्रयाग आ रही बस घोलतीर-शिवनंदी के बीच नारायणघाटी पहुंची। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा सड़क पर भरान कार्य किया जा रहा है, इस वजह से वाहन एक-एककर आगे बढ़ रहे थे। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहन खड़े हो गए, जिनमें स्कूल बस भी शामिल थी। बस खड़ी थी कि तभी पहाड़ी से भारी बोल्डर बस की छत को तोड़कर दोनों तरफ की सीटों के बीच बनी गैलरी में घुस गया। बस चालक, परिचालक जब तक कुछ समझते, बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान बोल्डर से निचली तरफ की आगे-पीछे की सीट पर बैठे कक्षा दस के छात्र उदित नौटियाल और विवेक राणा लहूलुहान हो गए। चालक तुरंत बस को लेकर सवा दो बजे रुद्रप्रयाग पहुंचा। यहां पुलिस और स्थानीय युवाओं की मदद से दोनों छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला मौके पर पहुंचे। छात्रों के परिजन व स्कूल स्टाफ भी पहुंचा। छात्रों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. बृजयेश भारद्वाज, डा. बीएस चौहान, डा. राजीव गैरोला, डा. मनोज बडोनी और अन्य डाक्टरों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। फिर बिना किसी देरी के दोनों छात्रों को हायर सेंटर भेज दिया गया। दोनों के सिर और चेहरे पर ज्यादा चोटें आई हैं।

स्कूली बच्चों के हौसले को सलाम..
बस चालक का कहना है कि बोल्डर के बस की छत तोड़कर नीचे घुसने से सभी के हाथ-पांव फूल गए थे, लेकिन बस में बैठे अन्य बच्चों ने जिस संयम के साथ घायलों को संभाला, वह काबिलेतारीफ है। छात्र तुषार सहित अन्य कई बच्चों ने अस्पताल लाने तक दोनों का पूरा ख्याल रखा। बच्चों के इस प्रयास से उन्हें भी ताकत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें