रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा के निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग 2.98 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे इस भवन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं सुरक्षित विद्यालय भवन तैयार होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा जिससे उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, अमित मैखंडी, महामंत्री राय सिंह राणा मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला, सोमेश्वरी भट्ट, प्रधान प्रदीप राणा, देव राणा आदि मौजूद रहे। संवाद