फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री बिष्ट ने सुनी गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के वरिष्ठ नेता व वन पंचायत सलाहकार बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने विकासखंड के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को राज्यमंत्री बिष्ट ने पौंठी, बरसिर, मयाली, बैनोली आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार जनसुविधाओं को बेहतर करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व. विष्णु प्रसाद थपलियाल व पूर्व ग्राम प्रधान स्व. खुशहाल सिंह रावत के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार से भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने जाखणी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, चिरंजी प्रसाद सेमवाल, संपूर्णानंद सेमवाल, एचएस रावत भजन सिंह गहरवार, अनूप सेमवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें