चोपता। दशज्यूला का निर्माणाधीन जागतोली मिनी स्टेडियम इन दिनों गंदगी और कूड़े कचरे से अटा पड़ा है। गत सप्ताह जागतोली मिनी स्टेडियम में पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव का आयोजन हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगाई गईं थीं। साथ ही सैकड़ों लोग पहुंचे थे। मेला संपन्न हो गया लेकिन यहां गंदगी और कचरा फैला हुआ है।
मेले को समाप्त हुए पांव दिन बीत गए लेकिन अभी तक मिनी स्टेडियम में बिखरा कूड़ा कचरा जस का तस है। पास में ही राइंका कांडई के परिसर में भी हवा से कूड़ा पहुंच रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कचरा नहीं उठाया। मेला समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने बताया कि स्वच्छता के लिए जिला पंचायत को सूचित कर दिया गया था। मेला समाप्ति के पांच दिन बाद भी कचरा न उठाया जाना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत को शीघ्र स्टेडियम से कूड़ा निस्तारित करना चाहिए। संवाद