फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी स्वयं सेवकों का सैन्य प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा पीआरडी स्वयं सेवकों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये जवान हरिद्वार कुंभ में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

नगरासू में शुरू हुए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पीआरडी स्वयं सेवक देशरक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। उन्होंने पीआरडी स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण का बेहतर लाभ लेने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला ने बताया कि प्रशिक्षण में जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ ही ड्रील भी कराया जा रहा है। साथ ही विषम परिस्थितियों से कैसे निपटना है, उसके बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में 20 पीआरडी स्वयं सेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें