खोली विकासखंड के थाती दिगधार में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल पर कार्य शुरू करने को लेकर सीडीओ को ज्ञ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
जनपद के जखोली ब्लाक के थाती-दिग्धार बड़मा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता मुखर हो गई है। ग्रामीणों ने सीडीओ से मुलाकात कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि सैनिक स्कूल पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सोमवार को सैनिक स्कूल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सीडीओ से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहना है कि बड़मा पट्टी के थाती दिग्धार में वर्ष 2013-14 में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन पिछले पांच वर्षों से सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है, कि सैनिक स्कूल के निर्माण पर अभी तक दस करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है। कहा कि सैनिक स्कूल के लिए बड़मा पट्टी के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने करीब 13 सौ नाली कृषि व गैर कृषि भूमि निशुल्क दान दी है। कहा कि यदि सैनिक स्कूल पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। इस मौके पर मदन सिंह, त्रिलोक सिंह, मनोज रौथाण, प्रधान संगठन के ब्लाक महामंत्री बलराम सिंह, प्रधान ज्योति देवी, पुरुषोत्तम लाल, राम सिंह पंवार, सते सिंह रावत, सुफल सिंह, मनीश पंवार, भ्यूराज लाल, मोहित डिमरी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।