फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन कॉल के लिए मीलों की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के हरियाली क्षेत्र और पूर्वी बांगर के गांव आज भी संचार सेवा से वंचित हैं। लोगों को बातचीत करने के लिए मीलों की दौड़ लगानी पड़ रही है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि विकासखंड के रानीगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत लदोली, देउली, कोट, कोदिमा, तोरियाल के ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व जियो कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया गया है, तो उम्मीद बनी कि अब क्षेत्र संचार सेवा से जुड़ जाएगा, लेकिन आज तक मोबाइल टावर शुरू नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ जखोली विकासखंड के पूर्वी बांगर के उच्छोला, भुनालगांव, बकसीर, घंघासू, डांगी-खोड़ समेत सिलगढ़ के बंदरतोली, मवाणगांव और तुनेटा में भी लोग संचार सुविधा से वंचित हैं। ग्राम प्रधान सीता देवी, हेमा देवी, सुमन देवी, अजय सिंह चौधरी, विक्रांत चौधरी, नवीन सेमवाल, उमेद सिंह नेगी आदि का कहना है कि शासन-प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि संचार सेवा से वंचित गांवों की सूची तैयार की जा रही है। इन गांवों को प्राथमिकता से मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए निजी संचार सेवा कंपनियों से संपर्क कर मोबाइल टावर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें