फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भरदारी पुल निर्माण के लिए डीएम को ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पश्चिम भरदार संघर्ष समिति ने सेमलता-कफना-डुंगरा मार्ग पर भरदारी पुल के शीघ्र निर्माण की मांग के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। समिति ने 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भरदारी पुल पश्चिम भरदार क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग है। पुल नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान समिति अध्यक्ष अजय पुंडीर, उपाध्यक्ष अमन बागड़ी, जिला पंचायत सदस्य किरण नौटियाल, पूर्व प्रधान संगठन जखोली के अध्यक्ष कपिल राणा, प्रधान सुजान सिंह, विनायक डिमरी, प्रधान प्रतिनिधि गिरीश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक पंवार और कुलपति भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें