रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ तहसील के मनसूना मुख्य बाजार स्थित पुल के नीचे गदेरे में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक की पहचान नंदन सिंह (48) निवासी मनसूना के रूप में हुई है। संवाद