फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: त्रियुगीनारायण में जल्द बनेगा मातृ, शिशु परिवार कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। त्रियुगीनारायण गांव के ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गांव में स्वीकृत मातृ, शिशु परिवार कल्याण केंद्र के भवन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित भूमि की रजिस्ट्री कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को बुखार की दवा के लिए भी 28 किमी दूर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा जाना पड़ता है। स्थानीय महेश सेमवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, दिवाकर गैरोला, अंकित गैरोला ने बताया कि गांव में केंद्र के भवन निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री कर दी है। सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि केंद्र के भवन निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है। हरसंभव प्रयास होगा कि इस वर्ष के मध्य से भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाए। साथ ही गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मानकों के तहत भूमि चयन की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें