फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्तूरा की टीम ने करोखी को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन ग्राम सारी में स्व. लक्ष्मण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मस्तूरा की टीम ने करोखी की टीम को पांच विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के अंकित नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर करोखी की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए राहुल पटवाल के 51 रनों की मदद से टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मस्तूरा टीम के बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से मैदान के चारों तरफ शाट्स खेलने शुरू किए। टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 8.2 ओवर में 121 रन बनाकर मैच जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि सारी गांव में खेल मैदान निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मौके पर क्षेपं सदस्य गणेश लाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन युवक व महिला मंगल दल और देखरेख समिति के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष धमेंद्र सिंह भट्ट, उप ग्राम प्रधान अनीता देवी, सभासद विनीता, प्रेमा देवी, दिलबर सिंह नेगी, दिवान सिंह नेगी, गजपाल सिंह भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें