फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों का मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड के विरोध में धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां पर मंदिर की परिक्रमा के बाद धरना शुरू किया गया। तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि केदारनाथ में मास्टर प्लान का कोई औचित्य नहीं हैं। यहां की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उनकी राय से पुनर्निर्माण होना चाहिए। कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा उन्हें पूछे बिना उनके आवासीय भवनों को ध्वस्त करने के लिए निशान लगाए गए हैं। देवस्थानम बोर्ड का विरोध करने वाले संतोष त्रिवेदी ने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों के हकों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, विवेक शुक्ला, रमेश चंद्र पोस्ती, संजय शुक्ला, पंकज तिवारी, देवकीनंदन जुगराण, तेजकुमार तिवारी, अजय प्रसाद, अरविंद शुक्ला आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें