फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शहीद कुलदीप भंडारी मेमोरियल फलई की टीम पहुंची फाइनल में

Sat, 11 Jan 2025 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। जय मां ज्वालामुखी युवा समिति ग्राम देवर के सहयोग से जिला स्तरीय शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को हुए दूसरे सेमी फाइनल मैच में शहीद कुलदीप भंडारी मेमोरियल फलई ने ज्वालामुखी स्पोर्ट्स क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताब के लिए फलई का विजेता टीम आरसीसी इलेवन अगस्त्यमुनि के साथ फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सिंह पंवार ने किया। इसके बाद हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में जय मां ज्वालामुखी स्पोटर्स क्लब देवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहीद कुलदीप भंडारी मेमोरियल फलई की टीम ने 4 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष गिरीश सिंह चौहान ने बताया कि 12 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। विजेता टीम को 61,000 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता को 35000 रुपये व ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें