फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमणीक स्थलों की फोटोग्राफी शौक है मनोज को

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफर मनोज पटवाल ने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद किया है। पंच केदार, पंच बदरी, पंच प्रयाग से लेकर ऐतिहासिक ट्रैकिंग रूट के रमणीक स्थलों की उन्होंने बेहतरीन फोटोग्राफी की है।
विज्ञापन

पेंज गांव निवासी मनोज बीते दस साल से व्यवसायिक फोटोग्राफी करते हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही गढ़वाल व कुमाऊं में जितने भी ट्रैकिंग रूट और मीलों तक फैले बुग्यालों, ताल, पहाड़ियों, झरनों व अन्य प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़ी जगहों की फोटोग्राफी कर चुके हैं। पटवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य पहाड़ और उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को अपनी बेहतरीन फोटोग्राफ के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों व अन्य प्रकृति प्रेमियों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें