फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में नर कंकालों की अंत्येष्टि

Tue, 25 Oct 2016 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
मंगलवार को सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी किनारे नर कंकालों का दाह संस्कार करते पुलिस व एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
गरूड़चट्टी-विष्णुदेव-गोमखुड़ा-गौरीगांव पैदल मार्ग पर मिले 19 नर कंकालों का मंगलवार को सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी किनारे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पीसी आर्य, पुलिस उपाधीक्षक बीएस चौहान, थाना इंचार्ज सुबोध मंमगाईं, कंपनी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह भंडारी और विशेष रेस्क्यू अभियान में शामिल छह टीमों के सभी सदस्य भी मौजूद थे।

अंत्येष्टि के बाद अस्थियां भी नदी में प्रवाहित की गई। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि अभी तक मिले सभी नर कंकाल व अवशेषों के डीएनए सैंपल और अन्य बरामद वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें