गरूड़चट्टी-विष्णुदेव-गोमखुड़ा-गौरीगांव पैदल मार्ग पर मिले 19 नर कंकालों का मंगलवार को सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी किनारे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पीसी आर्य, पुलिस उपाधीक्षक बीएस चौहान, थाना इंचार्ज सुबोध मंमगाईं, कंपनी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह भंडारी और विशेष रेस्क्यू अभियान में शामिल छह टीमों के सभी सदस्य भी मौजूद थे।
अंत्येष्टि के बाद अस्थियां भी नदी में प्रवाहित की गई। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि अभी तक मिले सभी नर कंकाल व अवशेषों के डीएनए सैंपल और अन्य बरामद वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं।