फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: जखोली में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोशाला के पास पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 23 Nov 2026 04:39 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : istock
विज्ञापन

जनपद के जखोली गांव में एक व्यक्ति की आत्महत्या की घटना सामने आयी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के अनुसार, जखोली गांव निवासी खुशाल सिंह चौहान 55, ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी गोशाला के समीप एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


परिजन जब गोशाला के पास पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जखोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि खुशाल सिंह चौहान खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें