महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर छह और सात मार्च को चोपता में दो दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य योगंबर सिंह नेगी को आयोजक और केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत को संरक्षक बनाया गया।
सोमवार को तल्ला नगागपुर क्षेत्रांतर्गत चोपता में पूर्व प्रधानाध्यापक नत्था सिंह मेवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष योगंबर कुण्डियाण , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रताप सिंह मेवाल अध्यक्ष, राजेंद्र नेगी व विजयपाल कठैत उपाध्यक्ष, भागमल नेगी, जोत सिंह राणा, प्रदीप करासी व शूरवीर सिंह खत्री सचिव, विनोद रावत और दीपक राणा कोषाध्यक्ष चुने गए। आयोजन को लेकर दोबारा सात फरवरी को चोपता में बैठक की जाएगी। इस मौके पर दलवीर सिंह, चंद्र सिंह नेगी, शकुंतला गुसाईं, सरिता देवी, वीरपाल सिंह, राजेश मेवाल, मनीष मेवाल, गोकुल टम्टा, महेंद्र ङ्क्षसह नेगी आदि उपस्थित थे।