फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शीतकाल के लिए बंद हुए मद्महेश्वर के कपाट

Mon, 16 Nov 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अब छह माह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। कपाट बंद होने के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में अनुष्ठान संपन्न हुए।
कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान किया। डोली रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव गौंडार पहुंची। इसके पश्चात 17 नवंबर को डोली गौंडार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 18 को डोली गिरिया गांव, 19 को गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। यहीं छह माह तक पूजा-अर्चना की जाएगी। कपाट बंद के अवसर पर थौर भण्डारियों ने भगवान की चल विग्रह डोली को मंदिर से विदा किया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, थौर भण्डारी मदन सिंह पंवार, विशांबर सिंह पंवार, अध्यक्ष पंच कारबारियान हक-हकूकधारी मद्महेश्वर शिवानंद पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, पंच कारबारियान देवरा अध्यक्ष कलम सिंह पंवार, प्रधान अनूप पंवार, सरपंच जसपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


81,785 श्रद्धालुओं ने किए मद्महेश्वर के दर्शन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर की इस वर्ष की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 21 मई से शुरू हुई 180 दिनों की यात्रा के दौरान रिकॉर्ड 81,785 श्रद्धालुओं ने मद्महेश्वर मंदिर के दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही मंदिर समिति की आय में वृद्धि हुई है। इस वर्ष मंदिर समिति को यात्रा से कुल 47 लाख 19 हजार 888 रुपये की आय प्राप्त हुई है। सोमवार को मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान करीब पांच हजार श्रद्धालु शामिल हुए। मद्महेश्वर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने बताया कि सोमवार को कपाट बंद होने से पूर्व स्वयंभू शिवलिंग को 51 किलो भस्मी, 21 किलो ड्राई फ्रूट्स, 1100 ब्रह्मकमल एवं भृंगराज पुष्प और घी अर्पित कर समाधि दी गई। इस विशेष धार्मिक परंपरा के साक्षी धाम में मौजूद हक-हकूकधारियों एवं करीब पांच हजार श्रद्धालु बने।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें