फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: इगास बग्वाल में मातृशक्ति ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग

Mon, 16 Nov 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल-झुमेलो और नाटक की दी गई प्रस्तुति
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला मंच में सोमवार को इगास बग्वाल-2 का आयोजन धूमधाम से किया गया। पर्व पर जिले के विभिन्न गांवों और नगरों से पहुंचीं महिलाओं ने मांगल गायन, झुमेलो, नाटक और कीर्तन की प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक त्रिभुवन चौहान ने कहा कि इगास पर्व पर मातृशक्ति को सम्मान और मंच देकर लोकपरंपराओं को आगे बढ़ाने की यह एक नई पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए केवल बातें नहीं बल्कि धरातल पर निरंतर कार्य करने की जरूरत है। ऐसे आयोजन लोकसंस्कृति के संरक्षण के साथ ही महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं में कीर्तन में आदर्श कीर्तन मंडली नाकोट, झुमेलो में हंस वाहिनी बवाई, मांगल गायन में हंस वाहिनी बवाई और नाटक में कंडारा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कार्तिक अग्रवाल, प्रकाश बड़वाल और श्रीनंद जमलोकी शामिल रहे। मंच संचालन सुशील गोस्वामी ने किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक विजय पंत के लोकप्रिय गीत 'पंत दिदा' ने दर्शकों का मन माेहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें