फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मद्महेश्वर की यात्रा फिर शुरू, पहले दिन 47 यात्री ट्रॉली से पहुंचे

Wed, 19 Aug 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ऊखीमठ। सुरक्षा कारणों से 7 अगस्त से बंद चल रही मद्महेश्वर की यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन 47 यात्रियों ने गौंडर के समीप स्थित बनतोली में ट्रॉली से नदी पार की और मद्महेश्वर पहुंचे। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रॉली स्थल पर चार डीडीआरफ के जवान और ट्रॉली संचालन के लिए चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान अधिक भीड़ के बीच एक यात्री के पैर फिसलने से खाई में गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद यहां सुरक्षा कारणों से यात्रा रोक दी गई थी। अब यहां ट्रॉली के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए पीडब्ल्यूडी ने रेलिंग का निर्माण कराया है। वहीं ट्रॉली संचालन का समय भी निर्धारित किया है। ट्रॉली सुबह 6:30 से 9 बजे, 10:30 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक संचालित होगी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रॉली संचालन का समय निर्धारित किया गया है। मार्ग पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें