फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान मद्महेश्वर, छह माह तक यहीं होंगे दर्शन

Thu, 19 Nov 2026 07:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बृहस्पतिवार को भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास गिरिया गांव से सुबह आठ बजे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए भगवान मद्महेश्वर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गई है। इसके साथ ही भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को शीतकालीन पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। अब आगामी छह माह तक भगवान मद्महेश्वर की शीतकालीन पूजा-अर्चना एवं दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास गिरिया गांव से सुबह आठ बजे ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों और महिलाओं के मंगल स्वागत गीतों के बीच डोली पिलोंजी, फाफंज और पाली होते हुए सुबह पौने बारह बजे मंगोलीचारी पहुंची। यहां केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने डोली की अगवानी की तथा डोली को सोने का छत्र धारण कराया। डोली ब्राह्मणखोली, प्रेमनगर और डंगवाड़ी होते हुए ग्रामीणों को आशीर्वाद देते हुए दोपहर डेढ़ बजे ओंकारेश्वर मंदिर परिसर पहुंची। यहां पहले से मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने डोली का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित

डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को बूढ़ा मद्महेश्वर के पुष्परथ में विराजमान किया गया। पुष्परथ ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं को दर्शन एवं आशीर्वाद दिया। परिक्रमा के बाद पुष्परथ के फूलों को श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इसके बाद पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी और आशाराम नौटियाल के वेदमंत्रोच्चारण के बीच भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को गर्भगृह में स्थापित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें