फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विरोध में लामबंद हुई महिलाएं

Thu, 16 Mar 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में ब्लाक के 12 से अधिक ग्राम पंचायत व राजस्व गांवों के महिला मंगल दल लामबंद हो गई है। महिलाओं ने मयाली/जखोली से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो वह अनशन करेंगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मयाली की महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोजनी देवी के नेतृत्व में महिलाओं का जुलूस ब्लाक मुख्यालय जखोली पहुंचा। जहां उन्होंने शराब की दुकान को जखोली में स्थानांतरित करने का जमकर विरोध किया। कहा कि पहले से ही मयाली में शराब की दुकान के चलते माहौल खराब है। ऐसे में अब इस दुकान को जखोली शिफ्ट किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र से शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रही हैं। अब, आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां आयोजित सभा में महिलाओं ने एक सुर में क्षेत्र को शराब मुक्त करने का संकल्प लिया।

कहा कि ठेके को हटाने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। अगर, ऐसा नहीं किया गया तो वे लामबद्ध होकर क्रमिक व आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगी। प्रदर्शन का नेतृत्व देवेश्वरी देवी, मंजू देवी, रजनी देवी, कलपेश्वरी देवी, भीमा देवी, अनीता काला कर रही थी। इस मौके पर स्थानीय युवा भी मौजूद थे। प्रदर्शन करने वालों में कपणिया, ललूडी, जखोली, चौरा, सिराई, जाखणी आदि गांवों की महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें