फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नगर में गुलदार और भालू की धमक, लोगों में डर

Tue, 07 Oct 2025 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर व आवासीय बस्तियों
विज्ञापन

में गुलदार और भालू दिखने के कारण लोगों में भय का माहौल है। शहर से सटे एक मोहल्ले में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिससे लोगों में डर बना है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग की।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व जिला मुख्यालय के एक मार्ग पर भालू दिखाई दिया। वहीं बीते सोमवार को भी महादेव मोहल्ला स्थित पांडव खोली चौक पर गुलदार दिखा। स्थानीय दिनेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि लंबे समय से शहर व आस-पास के क्षेत्रों में जंगली जानवर घूम रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग से शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में टीम भेजी जाएगी। जहां जंगली जानवर घूम रहे हैं वहां गश्त की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें