गैंरसैंण में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में सरकार का पु?
- फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण के दिवालीखाल में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। कहा कि प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए आमजन की आवाज को दबाने के लिए लाठी-डंडों का इस्तेमाल कर ही है।
उक्रांद के केंद्रीय महासचिव देवेंद्र चमोली ने जारी बयान में कहा कि जिन अवधारणाओं के लिए उत्तराखंड का निर्माण हुआ था, उसे भाजपा-कांग्रेस ने अपने सत्ता सुख के लिए लील लिया है। अब, जनता को दबाने के लिए लाठीचार्ज किया जा रहा है। सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर जिस बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया है, वह लोकतंत्र के लिए काले धब्बे के समान है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले में दोषी कर्मियों के विरुद्ध जांच कर सजा देने की मांग की है। संवाद