फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सिरोहबगड़ से नरकोटा तक हाइवे पर हो रहा भूस्खलन

Mon, 04 Aug 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव के समीप गड्ढों की भरमार, हादसों का बना खतरा
विज्ञापन

फोटो
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ से नरकोटा तक कई जगहों पर जानलेवा बना है। नौगांव के समीप हाईवे पर गड्ढों की भरमार है जिससे छोटे व दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है। सिरोहबगड़ से खांकरा के बीच भूमरागढ़ में एक नया भूस्खलन जोन बन गया है। यहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से आए दिन रात को बारिश हो रही है जिससे हाईवे पर चिह्नित भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। साथ ही अन्य कई जगहों पर भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। सिरोहबगड़ से खांकरा के बीच भूमरागढ़ में एक नया भूस्खलन जोन बन गया है। यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना है। पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर पहले बरसाती गदेरे में मलबा आने से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। दो दिन पूर्व यहां सामान से भरा ट्रक लुढ़क गया था। दूसरी तरफ खांकरा से नौगांव के बीच दो सौ मीटर क्षेत्र में गड्ढों की भरमार से छोटे व दोपहिया वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। नरेंद्र ममगाईं, आरके रतूड़ी, संदीप, प्रदीप मलाई, निखिल, सुधीर आदि ने बताया कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किए गए कटान के बाद से कई नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। बीते दो वर्षों से नौगांव से नरकोटा के बीच दो नए भूस्खलन जोन बने हैं और यहां निरंतर दुर्घटना की आशंका बनी है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें