फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जैबिरी में 20.85 करोड़ रुपये से होगा भू-धंसाव का ट्रीटमेंट

Thu, 05 Nov 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊखीमठ। कुण्ड-चोपता-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग के जैबिरी तोक में भू-धंसाव से प्रभावित मोटर मार्ग के ट्रीटमेंट कार्य का विधायक आशा नौटियाल ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। करीब 20.85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस सुधारीकरण कार्य से क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ ही बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुण्ड से ऊखीमठ, चोपता होते हुए बदरीनाथ को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग वर्ष 2012-13 की आपदा से जैबिरी तोक में क्षतिग्रस्त हुआ था। यहां लगातार भू-धंसाव की समस्या बनी थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भू-धंसाव के स्थायी समाधान के लिए 20.85 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है जिस पर अब कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने बताया कि भू-धंसाव से प्रभावित 290 मीटर केे माेटर मार्ग का उपचार किया जाएगा। नदी तट पर सुरक्षा कार्य, सीसी दीवार निर्माण, माइक्रोपाइलिंग, सॉयल नेलिंग, नाले का चैनलाइजेशन व अन्य तकनीकी कार्य हाेंगे। इस मौके पर जिपंस सरोज राणा, एसआरएम प्रोजेक्ट के जीएम अरुण नवादास, मधुगंगा ग्रुप के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन

सादर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें