फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा का भवन जर्जर

Thu, 23 Jul 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक जखोली के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोठियाड़ा का भवन जर्जर बना है। ऐसे में यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना है। बारिश में प्रधानाध्यापक कार्यालय और बरामदे की छत से पानी सीधे कक्षाओं में टपक रहा है। पहले यहां छात्र संख्या 34 थी अब सिर्फ 11 रह गई है।
विज्ञापन

अभिभावक पुरुषोत्तम शाह ने बताया कि भवन की स्थिति खराब है। यहां छात्र-छात्राओं के लिए एक ही शौचालय है। अभिभावक योगेश कोठारी ने बताया कि अध्यापिकाओं के बेहतर व्यवहार और पढ़ाई के कारण ही बच्चों का दाखिला नजदीकी प्राइवेट स्कूल के बजाय यहां कराया। विभाग को जल्द स्कूल की मरम्मत करानी चाहिए। वहीं इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराड़ी ने बताया कि जल्द विद्यालय की छत की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें