फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: किरोड़ा गांव में चार महीने से अनियमित आपूर्ति की समस्या

Thu, 26 Mar 2026 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
200 परिवार झेल रहे दिक्कत, स्रोतों से कर रहे आपूर्ति
विज्ञापन




रुद्रप्रयाग। गर्मियां शुरू होने से पहले ही जखोली विकासखंड के किरोड़ा गांव में पेयजल संकट हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि यहां करीब 200 परिवारों वाले इस गांव में पिछले चार महीनों से पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है जिससे ग्रामीणों को स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान सोना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह उछोली, सूरवीर सिंह और देवी प्रसाद काणपाल ने बताया कि गांव के स्रोत से हर घर नल योजना के तहत दो वर्ष पहले पेयजल कनेक्शन दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। प्राकृतिक स्रोत को पेयजल लाइन से जोड़ने के बावजूद नलों में कई-कई दिनों तक पानी नहीं आता। जिस स्रोत पर गांव निर्भर था उसे भी योजना से जोड़ दिया गया है। अब पानी की कमी से रोजमर्रा की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें