फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में खो-खो और गाइड शिविर शुरू

Thu, 21 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय बणूस (जाखधार) में संकुल स्तरीय दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता एवं पांच दिवसीय गाइड राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि बीईओ केएस राणा ने कहा कि विद्यालय ही देश के भावी निर्माता हैं।
विज्ञापन


मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ युवा देश की असली संपत्ति हैं। उन्होंने स्कूल स्तर से खेलकूद प्रतियोगिताएं समय-समय पर कराने पर बल दिया। प्राचार्य आरआर शुक्ला ने प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।

बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, नई टिहरी और रुद्रप्रयाग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने योग क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गाइड राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर की संचालक शांति रतूड़ी, हरेंद्र डागर, बालकृष्ण, खेल प्रशिक्षक सते सिंह, ईश्वर चंद्र, नरेंद्र सिंह असवाल, पुष्कर सिंह बर्तवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें