फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चीरबासा में मलबा आने से तीन घंटे रोकी केदारनाथ यात्रा

Sat, 10 Oct 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा हटाने के बाद सुचारू हुई यात्रा, सुरक्षा कारणों से रोके गए यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में मलबा और पत्थर आने से शनिवार सुबह छह बजे से नौ बजे तक यात्रियों की आवाजाही रोकनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड और सोनप्रयाग में यात्रियों को रोका गया। सुबह नौ बजे मार्ग खुलने के बाद आवाजाही सुचारु करा दी गई।
बीते दिन हुई तेज बारिश के बाद रात में चीरबासा में मलबा आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सुबह मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रशासन ने यात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मार्ग खुलने पर केदारनाथ से लौट रहे और धाम की ओर जा रहे यात्रियों को सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में चीरबासा के संवेदनशील हिस्से से आर-पार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने चीरबासा सहित पूरे पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि मार्ग खुलने के बाद यात्रियों की आवाजाही शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें