फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ : तबीयत बिगड़ने से दो यात्रियों की मौत

Fri, 16 May 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीकुंड और थारू कैंप के समीप मिले बेहोश, डॉक्टरों ने हार्टअटैक की आशंका जताई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने से दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्टअटैक के कारण मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह लगभग 4 बजे यात्री गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (66), निवासी श्रीकृष्णा नगर, हुड्को, सीडको कॉलोनी औरंगाबाद, महाराष्ट्र पैदल मार्ग से धाम रवाना हुए। वह, गौरीकुंड बड़े गेट से कुछ ही दूर चले थे की वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उनके साथ के लोगों ने अन्य की मदद से पुलिस और आपदा प्रबंधन को सूचना दी। डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण संभवत: हार्टअटैक बताया है। दूसरी तरफ पूर्वाह्न 11 बजे पैदल मार्ग थारू कैंप के समय एक बुजुर्ग यात्री बेहोशी की हालत में मिले। आधार कार्ड से उनकी पहचान वाराणसी उमामहेश्वर वैंकट अवधानी (61) निवासी 4-346 वैंकटराय नगर नियर एचबी कॉलोनी बिहाइंड कंपा कल्याण, मंडंप, तुकुकु वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रूप में की गई। डीडीआरएफ और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स ने यात्री को लिनचोली एमआरपी में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहां भी डॉक्टरों ने हार्टअटैक से यात्री की मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें