फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से अटका केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण पर बर्फ का पहरा लगा हुआ है। कपाट बंद होने के बाद से केदारपुरी में पांच बार तेज बर्फबारी हो चुकी है, जिससे सभी कार्यस्थलों के बर्फ से ढके होने के कारण डेढ़ माह से पुनर्निर्माण ठप पड़ा है।
विज्ञापन

पहले चरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। 16 नवंबर से 130 करोड़ की लागत से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने थे, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्य शुरू होना तो दूर, पहले चरण के कई कार्य भी पूरे नहीं हो पाए हैं। बीते 24 नवंबर को कार्यदायी संस्था वुड स्टोन व डीडीएमए के कर्मचारी व मजदूर भी सोनप्रयाग लौट आए थे। इन दिनों भी केदारपुरी में एक से डेढ़ फीट तक बर्फ जमी हुई है। डीएम मनुज गोयल ने कहा कि मौसम में सुधार होने के बाद ही पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। भीमबली में तैनात पुलिस बल द्वारा केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें