फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर

विज्ञापन
केदारनाथ धाम में पड़ी बर्फ को साफ करती मशीन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
बारिश, बर्फ के बीच केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर है। दूसरे चरण के कार्यों में इस वर्ष दस कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। बीते 27 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद से वहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। धाम में दो दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल और वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैप्टन (सेवानिवृत्त) सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसमें ज्यादातर भवन निर्माण से जुड़े हैं। इन कार्यों में वाटर एटीएम, यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, धर्मशाला, मंदाकिनी नदी किनारे दुकानें, रेन शेल्टर सहित दस कार्य पूरे करने हैं। बीते एक सप्ताह से मौसम आए दिन खराब हो रहा है जिससे सुबह दस बजे तक तापमान मानइस में रह रहा है। इन हालातों में प्रयास किया जा रहा है कि सीमेंट, सरिया से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें