फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ: श्रद्धालुओं की मदद में जुटे पुलिसकर्मी

Sun, 04 May 2025 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पुलिस श्रद्धा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ भक्तों की सेवा कर रही है। जवान मंदिर में पहुंच रहे जरूरतमंद भक्तों को दर्शन कराने में मदद कर रहे हैं। तीन दिनों में पुलिस के जवान 50 से अधिक भक्तों की मदद कर चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक बुजुर्ग महिला जो देख नहीं पा रही थी उन्हें पुलिस के जवानों ने गर्भगृह में दर्शन करवाए और मंदिर से बाहर लाकर उनके परिजनों के साथ भेज दिया। एक 10 वर्षीय बच्ची जिसके माता-पिता मंदिर में पहुंच गए थे उसे पुलिस के जवान ने बाबा केदार के दर्शन कराए। श्रद्धालु भी पुलिस के पुनीत कार्य से गदगद हैं। वहीं एसपी - अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि बाबा केदार के दर्शनों के लिए आने वाले एक-एक यात्री की सुरक्षा के प्रति पुलिस समर्पित है। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें